ललितपुर। कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग राज्यमंत्री जयकुमार सिंह ‘जैकी’ 17 जनवरी को सुबह 11 बजे लो निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। वह 12 बजे पटेल इंटर कॉलेज बनयाना नाराहट में स्व. प्रताप सिंह पटेल के प्रतिमा स्थल के शिलान्यास एवं पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। डेढ़ बजे ग्राम अर्जुनखिरिया में पटेल इंटर कॉलेज में निर्धन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता, गांव के गरीब बुजुर्गों को कंबल वितरण एवं स्व. प्रताप सिंह पटेल के पुत्र अजय प्रताप द्वारा नेत्रदान करने के संकल्प कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से झांसी प्रस्थान करेंगे।