फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बीमारी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 29 Jul 2023 01:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बहन के घर पंद्रह वर्षों से रह रहे ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर से कुछ दूरी पर बाड़े में लकड़ी पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बीमारी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जनपद सिवनी निवासी सुनील कुशवाहा (40) करीब 15 वर्ष से थाना बार के ग्राम टोरिया में अपनी बहन शशि के यहां रहता था। पिछले कुछ वर्ष से वह बीमार चल रहा था। सुनील का उपचार नागपुर व हैदराबाद में चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात सुनील ने खाना खाया और कमरे में सो गया था। शुक्रवार की सुबह जब सुनील की बहन शशि घर से करीब 50 मीटर की दूर स्थित बाड़े में पहुंची तो यहां लकड़ी की बल्ली पर रस्सी के फंदे पर सुनील मृतावस्था में लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें