फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- रस्सी के फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीमारी से तंग आकर एक वृद्ध ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के अंदर म्यांरी पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली अंतर्गत ग्राम मैनवार निवासी घसीटे (75) का शव मंगलवार की रात को फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक के पुत्र नत्थूपाल ने बताया कि उनके पिता को करीब दस वर्ष पूर्व पैर में कैंसर हो गया था। इससे एक पैर को काट दिया गया था। नकली पैर की मदद से वह चलते-फिरते थे। इस बीच उन्हें लकवा भी मार गया था। नत्थूपाल ने बताया कि मंगलवार को परिजन खेत पर गए थे। जबकि उसके पिता घर पर अकेले थे। देर शाम नत्थूलाल की मां बेनीबाई घर लौटकर आईं और कमरे में गई तो यहां म्यांरी पर रस्सी के फंदे से पति घसीटे का शव फंदे से लटक रहा था। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह दो बहनों के इकलौते भाई थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें