फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एमपी सीमा पर हत्यारोपियों को टीकमगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। यूपी-एमपी सीमा पर 12 जनवरी को एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में टीकमगढ़ पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित केशवानी ने पुलिस कंट्रोल रूम में हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली टीकमगढ़ के चौकी खिरिया नाका अंतर्गत ग्राम नैगुआं निवासी अरविंद यादव ने चौकी खिरिया थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सिद्ध बाबा हार ग्राम नैगुआं में आरोपी राजेश साहू, ऋषि साहू निवासी महरौनी ने उसके भाई छत्रपाल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने महरौनी क्षेत्र में संभावित ठिकानों पर छापामारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार रात घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, एक कट्ट्टा, एक बाइक, मृतक के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें