फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फर्जी कंपनी बनाकर धोखाधड़ी करने वालों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ऑनलाइन बेवसाइट के माध्यम से एक फर्जी कंपनी बनाकर लोगों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले सरगना के खिलाफ पुलिस व राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसके लाखों रुपये कीमत के मकान को कुर्क कर लिया। शहर के मोहल्ला आजादपुरा हाल जुगपुरा नेहरू नगर देवगढ़ रोड निवासी नरेंद्र कुमार साहू और उसके चार सक्रिय सदस्यों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने नवंबर 2024 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें नरेंद्र कुमार साहू गैंगलीडर था। नरेंद्र पर आरोप था कि उसने वेबसाइट के माध्यम से एक फर्जी कंपनी बनाई थी और अपने व अपने साथियों को आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के लिए लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने गैंगलीडर के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू करते हुए अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने के लिए उसकी संपत्ति को चिह्नित किया। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह व सीओ सदर अभय नारायण राय के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व की टीम जुगपुरा में स्थित नरेंद्र साहू के मकान पर पहुंची। यहां टीम ने ढोल नगाड़ों के बीच मकान को कुर्क करने की मुनादी कराई। इसके बाद लाखों रुपये कीमत के मकान को पुलिस व राजस्व की टीम ने नोटिस चस्पा करते हुए कुर्क किया। इस दौरान नगर पालिका ईओ, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक थाना मड़ावरा सहित राजस्व के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें