फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: समय से पहले बंद मिले तीन विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ताला बंद मिले तीन स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित पूरे स्टाफ का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक दिन का वेतन रोक दिया और सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।
कुछ दिनों से बीएसए रणवीर सिंह के समक्ष परिषदीय विद्यालयों के निर्धारित समय से पूर्व छुट्टी करने की शिकायतें आ रही थीं। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बीएसए ब्लॉक बिरधा के उच्च प्राथमिक विद्यालय झरकौन पहुंचे। यहां गेट पर ताला लगा था। न तो कोई शिक्षक या स्टाफ था और न ही छात्र। इसके बाद बीएसए यहां संचालित प्राथमिक विद्यालय झरकौन पहुंचे। यहां भी वही हालत रही। विद्यालय में ताला लगा हुआ था। बीएसए ब्लॉक जखौरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बम्हौरी नांगल का निरीक्षण करने पहुंचे तो गेट पर ताला लगा हुआ था। न तो शिक्षक और न ही कोई छात्र था। बीएसए ने इन तीनों विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अन्य स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फैक्ट फाइल
- प्राथमिक विद्यालय बम्हौरी नांगल दोपहर 1.30 बजे बंद मिला।
- उच्च प्राथमिक विद्यालय झरकौन दोपहर 1.45 बजे बंद मिला।
- प्राथमिक विद्यालय झरकौन दोपहर 1.50 बजे बंद मिला।
-
दोपहर में किए गए निरीक्षण में तीन विद्यालय निर्धारित समय से पूर्व बंद मिले। न तो शिक्षक थे और न ही अन्य स्टाफ व बच्चे। तीनों विद्यालयों के सभी शिक्षकों व स्टाफ का अनुपस्थित दिवस का वेतन रोका गया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें