ललितपुर। दिल्ली में आयोजित लॉन व्हीलचेयर टेनिस थर्ड नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, यह प्रतियोगिता चार से सात नवंबर तक आयोजित होनी है। इन खिलाड़ियों में शैलेंद्र राजपूत, मुकेश यादव व शैलेंद्र सिंह का चयन किया गया है। इससे पहले शैलेंद्र राजपूत व्हीलचेयर लॉन टेनिस में हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, नई दिल्ली व बैंगलुर में प्रतिभाग कर चुके हैं। जहां पर वह विजय रहे हैं। संवाद