ललितपुर। कोतवाली महरौनी पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कोतवाली महरौनी पुलिस ने ग्राम नैनवारा निवासी गैंगलीडर अनुज राजा, सदस्य ग्राम भैंरा निवासी शिवाजी राजा उर्फ कृष्णाधीश और जितेंद्र सिंह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की थी। इस मामले में यह तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। इन तीनों आरोपियों पर पूर्व से कई गंभीर मामलों में रिपोर्ट दर्ज है। इस पर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी, तब से यह फरार चल रहे थे। अब कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।