फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रक चालक को लूटकर हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मध्य प्रदेेश के मालथौन क्षेत्र के ग्राम अटा में आठ महीने पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक पर चढ़कर लूट और चालक की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक मोबाइल, मध्य प्रदेश से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

तमिलनाडु के सैनिक कवरौंडा कपनडानूर थिक्कम पट्टी सेलम निवासी कथावरायन ने सात माह पहले 12 जून को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसका साथी मगाराजन पुत्र सनड्राइन ट्रक में कपड़ा लोड करके पल्लडम तमिलनाडु से पिलखुआ गाजियाबाद जा रहा था। 15 मई 2022 को रात करीब नौ बजे मध्य प्रदेश के मालथौन क्षेत्र के ग्राम अटा पहुंचे तो वहां आरटीओ की चेकिंग चल रही थी तो उन लोगों ने ट्रक अटा में ही सड़क किनारे खड़ी कर दिया। यहां उसने और चालक मगाराजन ने खाना खाया और ट्रक में ही सो गए।
तभी दो बाइकों से अज्ञात लोग आए। जिनमें से तीन लोग ट्रक पर चढ़कर केबिन में आ गए और चालक मगाराजन से मोबाइल और छह हजार रुपये छीन लिए। जब चालक ने विरोध किया तो उनमें से एक व्यक्ति ने सरिया मगाराजन के सिर पर मार दिया और भाग गए।
विज्ञापन

फिर पीछे से एक दूसरे ट्रक ने उनके साथी शक्तिवेल आए तो उन्हें घटना की जानकारी दी। फिर शक्तिवेल व वह ट्रक से घायल मगाराजन को जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। रास्ते में एक पेट्रोल पंप के मैनेजर के माध्यम से डायल 112 पुलिस बुलाई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ललितपुर भेज दिया।
मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को बंधा के पूंछा के तिराहा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम मोहारा निवासी दीपक पुरोहित उर्फ राजा पंडित पुत्र मुकुट बिहारी, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुरा निवासी नरेंद्र विश्वकर्मा उर्फ नीलू पुत्र रामनारायण एवं कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी शिवम परिहार पुत्र पूरन परिहार को पकड़ा है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संतोष सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल आदर्श तिवारी, गनेश व रफीक उद्दीन शामिल रहे।
यह हुआ बरामद
कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपी दीपक पुरोहित व उसके साथियों के कब्जे से मृतक मगराजन का लूटा हुआ मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। जबकि दीपक पुरोहित के कब्जे से सागर के मोहल्ला गोपालगंज से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
आरोपियों को पुराना है आपराधिक इतिहास
पकड़े गए आरोपियों को में दीपक पुरोहित पर पूर्व में लूट, चोरी, चोरी की संपत्ति अपने पास रखना, गैंगस्टर, धोखाधड़ी व हत्या के आठ मुकदमे दर्ज हैं। जबकि आरोपी नरेंद्र विश्वकर्मा पर लूट, चोरी, हत्या एवं आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं शिवम परिहार पर लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज है।
आठ माह पहले मध्य प्रदेश के मालथौन टोल प्लाजा व अमझरा घाटी के मध्य ट्रक चालक के साथ घटना हुई थी। जिसमें मध्य प्रदेश में एफआईआर दर्ज हुई थी, जो ललितपुर स्थानांतरित की गई थी। इसका अनावरण हो गया है। इसमें लूटी गई राशि व मोबाइल, मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। इसमें एक आरोपी जेल में है, उससे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

- गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें