फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: थानों में खड़े हजारों कंडम वाहन, नहीं बना यार्ड

Thu, 08 Jun 2023 12:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थानों में सैकड़ों की तादाद में दोपहिया वाहनों के अलावा खड़े हैं चार पहिया वाहन
विज्ञापन

ढाई साल पहले शुरू हुई थी प्रकि्रया
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस थानों में कंडम हो रहे वाहनों को रखने के लिए धौर्रा क्षेत्र में प्रस्तावित यार्ड ढाई वर्ष बाद भी नहीं बन पाया है। इसकी प्रकि्रया कागजों में ही सिमटकर रह गई है।
जनपद के अधिकतर पुलिस थानों में सैकड़ों की तादाद में दोपहिया वाहनों के अलावा चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। थानों में खड़े यह वाहन वहां के रख-रखाव पर बट्टा लगाते हैं। कभी-कभी तो उच्चाधिकारियों द्वारा थानों का दौरा करने पर पुलिस इन वाहनों को तिरपाल या पर्दा लगाकर ढक देती है।
विज्ञापन

असल में ये वाहन सड़क हादसों, चोरी, लूटपाट, धोखाधड़ी, नशा, अवैध माइनिंग, बिना कागजात, अवैध कब्जा करने और हत्या आदि केस में इस्तेमाल हुए वाहन होते हैं। जिनकी संख्या हजारों की संख्या में है। इस स्थिति से निपटने के लिए जनपद पुलिस के उच्चाधिकारियों ने दिसंबर 2020 में योजना को तैयार किया था। जिसके तहत थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम धौर्रा में जमीन देखी गई थी।
बताते हैं कि यह जमीन पूर्व में महिला पीएसी के चयनित की गई थी। लेकिन, किसी कारणवश महिला पीएसी वाहिनी की कार्ययोजना कैंसिल हो गई। ऐसे में इस जमीन का प्रयोग पुलिस विभाग के तहत थाना/कोतवाली में खड़े कंडम वाहनों को खड़ा करने के लिए यार्ड रूप में तैयार करने की थी।
इसके लिए तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने यार्ड बनाने के लिए शासन को पत्राचार किया था। लेकिन, इस पत्राचार को हुए ढाई वर्ष हो चुका है, न तो धौर्रा की उक्त जमीन पर यार्ड बनाने को हरी झंडी मिली और न ही थाना/कोतवाली में रखे वाहनों से निजात मिल सकी। 15 थानों में रखे इन वाहनों की संख्या हजारों में है।

अधिकतर वाहन नहीं रहे काम के
थानों में अधिकतर वाहन कई वर्षों से खड़े हुए हैं। कई वाहन तो कबाड़ हो गए हैं। किसी की बॉडी काम की नहीं रही तो कई वाहनों के टायर भी नहीं हैं। हर थानों की इमारतों को कबाड़ वाहनों ने घेर रखा है। सूत्रों के अनुसार कई थानों में कई बड़े वाहन ऐसे भी हैं, जिनका केस खत्म हुए कई वर्ष हो गए। लेकिन, वह वर्षों से ऐसे ही खड़े हुए हैं।
विज्ञापन


धौर्रा के पास जमीन पर यार्ड बनाने के लिए पूर्व में किए गए पत्राचार की जानकारी हुई है। इसे पुन: दिखवाया जाएगा। शासन स्तर से थाना-कोतवाली में रखे वाहनों को खड़ा करने के लिए यार्ड बनाने का प्रयास करवाया जाएगा।
अभिषेक कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें