- दुकान की दीवार तोड़ पेटी से ले गए 12,000 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
रजवारा/ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत मैलवारा खुर्द निवासी राहुल ने एक प्रार्थनापत्र पुलिस को दिया। जिसमें बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर सोलर आटा चक्की के साथ गेहूं खरीद का व्यापार करता है। मंगलवार की रात को वह घर के अंदर सो रहा था। तभी रात में अज्ञात चोरों ने दीवार में सुराग कर दुकान में रखी गुल्लक में रखे 12000 नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जब वह सुबह नौ बजे दुकान खोलने पहुंचा, तो दीवार में सुराग देख उसके होश उड़ गए। आसपास के लोगों को दुकान की चोरी की जानकारी दी चोरी की सूचना डायल 112 पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने जांचकर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायतकर्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और चोरी के खुलासे की मांग की, व्यापारी के दुकान से पहले भी अनाज की बोरियां की चोरी हो चुकी थीं। क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने बताया कि घटना जांच की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।