फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मोबाइल की दुकान के चोरों ने तोड़े ताले, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला कारागार के पास स्थित मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर चोर यहां से हजारों का सामान समेट ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।
सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत जिला कारागार के पास और कर्पूरी ठाकुर चौराहा के समीप मुख्य रोड पर अशोक कुमार निवासी ग्राम बुढवार की दुकान है। वह मोबाइल और एसेसरीज बेचता है। बृहस्पतिवार सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो उसके होश उड़ गए। शटर में लगे ताले टूटे पड़े थे। दुकान के अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। यहां रखे 20 कीपैड, दो एंड्रायड मोबाइल फोन, एक एलईडी टीवी, एमआई बॉक्स, मोबाइल एसेसरीज सहित तीन हजार रुपये गायब थे। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हेलमेट लगाकर एक चोर बाहर कर रहा था निगरानी
चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड है। इसमें साफ दिख रहा है कि एक चोर दुकान के बाहर सीढ़ियों पर बैठा है, उसके हाथ में हेलमेट है। जैसे ही उसकी नजर ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ती है, वह हेलमेट लगा ले लेता है। जबकि एक अन्य चोर दुकान के अंदर घुसकर एक पॉलिथीननुमा थैले में सामान उठाकर रख रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दुकान का शटर तोड़ने के बाद एक चोर अंदर घुसकर चोरी कर रहा था, जबकि उसका साथी बाहर बैठकर निगरानी कर रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें