फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: होली पर नहीं होगा बिजली व पेयजल का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। होली पर उपभोक्ताओं को बिजली व पेयजल आपूर्ति का संकट नहीं होगा। विद्युत विभाग ने सभी कर्मचारियों को अलर्ट किया है। फाल्ट या ट्रिप की स्थिति में तत्काल ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाएगी। जल संस्थान ने भी तैयारियां कर ली हैं। किसी भी प्रकार से पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन

त्योहार पर लोगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति होगी। विद्युत उपकेंद्रों के अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्रों में जर्जर लाइन होने की स्थिति में निरीक्षण करेंगे। कंट्रोल रूम को भी निर्देश दिए गए हैं कि शिकायत आने पर तत्काल निस्तारण किया जाए। जल संस्थान ने भी सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें