फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर पहुंचे शव को देख कर मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ेसराकलां/तालबेहट। हाईवे पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई रितेश की मौत के मामले में शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर रात समय करीब आठ बजे रितेश एसआर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर अपने घर आ रहा था। उसी समय ललितपुर से झांसी आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से रितेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को घर ले गए। परिजनों के मुताबिक रितेश के चार और दो साल के मासूम बेटे हैं। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
त्योहार पर बच्चों के सिर से छिन गया पिता का साया
मकर संक्रांति पर रितेश की मौत से दो बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी एवं बटाई पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना से घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें