फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जन्माष्टमी पर मथुरा जाने वालों की ट्रेनों में रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- समता, हीराकुंड, छत्तीसगढ़, झेलम व पंजाब मेल समेत कई ट्रेनों में रही भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए शनिवार को भी मथुरा जाने वाले यात्रियों की ट्रेनों में भीड़ रही। मथुरा जाने वाली अधिकांश ट्रेनें भरी रहीं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने और भगवान के दर्शनों के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मथुरा, वृंदावन को पहुंचे है। लगभग तीन दिनों से बड़ी संख्या में लोग मथुरा जाने के लिए ट्रेनों से रवाना हो रहे हैं। रोजाना लगभग अकेले मथुरा के लिए ही टिकट काउंटरों व मशीनों से लगभग नौ सौ से अधिक टिकटों की बिक्री हो रही है। शनिवार को भी सुबह से दोपहर तक साढ़े चार सौ से अधिक टिकटों की बिक्री हुई। शनिवार को सुबह से मथुरा जाने वाली ट्रेनों में समता एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल व झेलम एक्सप्रेस में भारी भीड़ रही, लोग ट्रेनों में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। यहां तक कि जनरल टिकट वाले लोग भी जनरल डिब्बों में जगह नहीं मिलने पर स्लीपर कोचों में जाकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। इसके लिए स्लीपर में भी काफी भीड़ रही। हालांकि कई लोगाें ने तो जन्माष्टमी के चलते काफी दिनों पहले से ही स्लीपर या फिर एसी में भी टिकट की बुकिंग करा ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें