तालबेहट। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के वार्षिक पैनल निरीक्षण का शुभारंभ सहायक आयुक्त आगरा संभाग रानी डांगे ने किया। उन्होंने कहा कि कक्षाओं में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति हो।
सहायक आयुक्त ने शिक्षकों को नवाचार प्रयोग के साथ नई तकनीकी को आत्मसात करते हुए शिक्षण को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीकी के प्रयोग पर जोर दिया। कक्षाओं में लेखन कौशल पर फोकस करने, संप्रेषण कौशल, संवाद कौशल सहित विभिन्न गतिविधियों पर दिशा-निर्देश दिए। वहीं, निरीक्षण के लिए नामित सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, शिखा सक्सेना, अनिल कुमार अग्रवाल, उषा व्यास, संदीप आदि ने स्कूल के शिक्षकों द्वारा संचालित कक्षाओं में पठन-पाठन एवं सह-पाठ्यगामी क्रियाकलापों के सभी पक्षों और गतिविधियां देखीं। निरीक्षण के बाद कक्षाओं के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धता को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान देने के उद्देश्य से विद्यार्थियों से संवाद किया।