संवाद न्यूज एजेंसी
बार(ललितपुर)। तालाब के समीप लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में बीते दिनों एक डंपर ने टक्कर मार दी थी, इससे ट्रांसफार्मर गिर गया था, तब से बिजली गुल है।
ढिमरौला मोहल्ले से रविवार दोपहर गुजर रहे डंपर ने खंभे में टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो खंभों सहित उस पर रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर भी गिर गया। इसके बाद क्षेत्र की बिजली काट दी गई। गनीमत रही कि आस-पास लोगों के न होने के कारण जनहानि बच गई। विद्युत विभाग के जेई ने थाने में दोषी पर कार्रवाई के लिए पत्र दिया, लेकिन छह दिन बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। इससे ढिमरौला मोहल्ला समेत गदयाना तिराहे के सैकड़ों परिवार अंधेरे में रह रहे हैं।
वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।-चंद्रशेखर, अवर अभियंता विद्युत वितरण खंड-बांसी