फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं : राजा बुंदेला

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कार भारती ने नटराज पूजन एवं कलागुरु सम्मान का किया आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। फिल्म अभिनेता और बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत उन्हें तलाशने की है। वह रविवार रात संस्कार भारती के तत्वावधान में आयोजित नटराज पूजन एवं कलागुरु सम्मान कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर कलाकारों ने रचनाएं प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
आजादपुरा स्थित एसपी बघेल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और भगवान नटराज के पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में ब्रजेश शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, बॉबी राजा, हर्ष जैन, ओमकार राजा आदि ने संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। बाल कलाकार सत्यम और संस्कार सडैया के गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कवि सुदेश सोनी, पंकज अंगार, शीलचंद्र जैन, अखिलेश शांडिल्य, नेहा अजीज जैन, मंजू कटारे, सुनील शर्मा, सौरभ देवलिया आदि ने काव्यपाठ किया। इस अवसर पर जनपद का नाम रोशन करने वाले राजा बुंदेला को संस्था संस्कार भारती की ओर से सम्मानित किया गया।
संगीत के क्षेत्र में सुशील कुमार सिन्हा (संगीताचार्य ), कविता के क्षेत्र में किशन सिंह कौशल (बंजारा) और चित्रकला में महेश प्रसाद बिरथरे व रंगकर्मी और निर्देशक आरिफ शहडोली को स्मृति चिह्न, साल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। एसपी बघेल ने सभी भी भगवान राधा कृष्ण का मनमोहक चित्र प्रदान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि हरीश कपूर टीटू, मीडिया प्रभारी कृष्णकांत सोनी, प्रभु दयाल संज्ञा, कृपा शंकर व्यास, रमेश पाठक, गोविंद नारायण व्यास, मनमोहन संज्ञा, केके पाठक, कन्हैया लाल नामदेव, जगमोहन जोशी बॉबी पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, हरपाल सिंह चंदेल, यशपाल सिंह परिहार, उमेश सिंह सेंगर, मुरारी वैद्य, वीरेंद्र विद्रोही, संजीव श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, विनोद सडैया, अजय जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बृजमोहन संज्ञा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें