फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कचहरी परिसर में पार्किंग की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद बंधी

Wed, 27 Sep 2023 01:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग व जिलाधिकारी कार्यालय से सटी जगह पर पार्किंग बनाने का निर्णय लिया जा रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कचहरी परिसर में जाम की समस्या से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर अधिशासी अधिकारी को पार्किंग स्थल तलाश कर प्रस्ताव बनाने के आदेश दिए हैं। वन विभाग व जिलाधिकारी कार्यालय से सटी जगह पर पार्किंग बनाने का निर्णय लिया जा रहा।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जब जनपद में कार्यभार ग्रहण किया था तब अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में पार्किंग स्थल न होने के कारण जाम की समस्या से अवगत कराया था। अधिवक्ताआें ने कहा था कि इस मार्ग पर विकास भवन व कृषि विभाग जैसे सरकारी विभाग भी हैं। लेकिन, जाम के कारण लोगों को आने-जाने में काफी समस्या होती है।
विज्ञापन

अब इसे लेकर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी निहालचंद को पार्किंग स्थल तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय को पार्किंग स्थल का मुआयना करने के आदेश दिए।
इसमें अधिशासी अधिकारी ने वन विभाग व जिलाधिकारी कार्यालय से सटी जगह पर पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। इस स्थान को समतलीकरण वहां पर वाहन खड़े करने का स्थल बनाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी को भी इस स्थान का मुआयना करा दिया गया। डीएम के आदेश पर पालिका अब इसका प्रस्ताव बनाने जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही विकास भवन जाने वाले मार्ग पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर जगह का चयन कर लिया गया है, प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। भूमि को समतलीकरण कर जिलाधिकारी कार्यालय बाहर फुटपाथ व बाउंड्री के मध्य की जगह को उपयोग किया जाएगा। -निहालचंद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें