फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी टेल तक पहुंचाने की मांग

Tue, 14 Nov 2017 12:32 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
Lalitpur news tunnel - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। जाखलौन पंप की मुख्य नहर केे टेल तक पानी न पहुंचने को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने व जेपीसी नहर का संचालन निरंतर करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जाखलौन पंप कैनाल की मुख्य नहर से कई ग्रामों की सिंचाई की जाती है। लेकिन, विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते 16 दिन बीतने पर भी टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। इससे कुआंतला, सिलगन, गनगौरा, मड़वारी, भरतपुरा, खुरा, दैलवारा, जखौरा, थनवारा, बूचा, बख्तर अमरपुर, सहित करीब पंद्रह गांव में पानी न पहुंचने से किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। इससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है। कुओं में पानी नहीं होने से सिंचाई का एक मात्र साधन नहर थी, जो विभागीय अधिकारियों द्वारा देखरेख न करने से पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। ऊपर के किसान पानी को रोके हुए हैं। इससे पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। इसकी जांच करके पानी को टेल तक पहुंचाया जा सकता है। किसानों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने व पानी को टेल तक पहुंचाने की मांग की है। ज्ञापन पर भरतपुुरा प्रधान हरीराम, ग्राम प्रधान मड़वारी प्रेमनारान, सिलगन ग्राम प्रधान कमलेश, जगदीश सिंह, प्रधान जैरवारा गजराज सिंह, देवसिंह , रामदास, श्यामा सहरिया, जगभान सिंह, कपूर चंद्र, रामेश्वर, तुलसी, प्रहलाद, संतराम, रामस्वरूप, प्रतिपाल, बलवंत सिंह, गोकुल, मनीराम आदि के हस्ताक्षर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें