फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कई खेलों के नहीं हैं कोच, कैसे प्रशिक्षित होंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। स्पोर्ट स्टेडियम तो बना है, लेकिन यहां अधिकांश खेलों के कोच नहीं हैं, इससे खिलाड़ियों को खेलों की तकनीकी जानकारी नहीं हो पाती। स्टेडियम में फुटबॉल के लिए लगे पोल भी हटा दिए गए हैं, इससे खिलाड़ी दैनिक अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
ललितपुर-सागर हाईवे स्थित स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैं। यहां क्रिकेट और एथलीट के कोच तो हैं, लेकिन वालीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, फुटबॉल और टेबल टेनिस के कोच लंबे समय से नहीं तैनात किए गए। बैडमिंटन के खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत खुद प्रशिक्षित करती हैं। कोच की तैनाती न होने से यहां के खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

-
स्टेडियम में फुटबॉल के लिए कोच की नियुक्ति होना बेहद जरूरी है, तभी यहां के खिलाड़ी जनपद का नाम रोशन कर सकेंगे।-आदित्य नरया, फुटबॉल खिलाड़ी
000
फुटबॉल में नेशनल तक खेला, लेकिन खेल मैदान न होने से खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही है। हॉकी सहित अन्य खेलों के लिए कोच होना चाहिए।- सचिन नरया, सचिव फुटवाल संघ
विज्ञापन

000000
क्रिकेट और एथलीट के अलावा अन्य किसी खेल का कोच नहीं है। इस संबंध में निदेशालय को पत्र भेजा है, उम्मीद है जल्द कोच की नियुक्त हो जाएगी।-रेखा रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें