जखौरा (ललितपुर)। जखौरा बस स्टैंड स्थित बड़ी माता मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने रुपये निकाल लिए।
बड़ी माता मंदिर की दान पेटी से अज्ञात चोर बुधवार की रात ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये निकाल ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह 6.30 बजे मंदिर समिति के सदस्य देव सिंह मुखिया रोज की भांति मंदिर की लाइट बंद करने के लिए गए तो देखा कि दान पेटी का ताला टूटा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने समिति के सदस्यों को दी। जब समिति के सदस्यों ने मंदिर में जाकर देखा तो दान पेटी का ताला टूटा हुआ था और दान पेटी में रखे रुपये गायब थे। देवी माता मंदिर समिति ने थाना जखौरा में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर तोरन सिंह अध्यक्ष, पर्वत लाल अहिरवार (एडवोकेट) मंत्री, बलराम योगी कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं।