फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली महरौनी क्षेत्र के गांव टेनगा निवासी शैलेंद्र (24) पुत्र लोटन लोधी शुक्रवार को दोपहर खाना खाने के लिए कमरे में चला गया और भतीजे को गुटका लेने बाहर भेज दिया। इसके बाद कमरा बंद करके फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

महरौनी क्षेत्र के गांव टेनगा निवासी शैलेंद्र लोधी शुक्रवार दोपहर में घर पर ही था। लगभग ढाई बजे उसकी पत्नी ने खाना परोसा और वह बाहर वाले कमरे में सिलाई करने चली गई। घर में उसका भतीजा अंशुल भी था। जिसे शैलेंद्र ने गुटका लेने बाहर भेज दिया। इसके बाद शैलेंद्र ने कमरे में जाकर म्यारी पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी।
उसका भतीजा कुछ ही देर में जब गुटका लेकर लौटा तो कमरे के दरवाजे अंदर से बंद थे। जिस पर उसने आवाज लगाई और दरवाजे खटखटाए, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उसने बाहर अपनी चाची व मां को बताया। उन्होंने जाकर देखा और शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए।
विज्ञापन

लोगों ने दरवाजे को अंदर की ओर खिसकाकर खोला और देखा तो शैलेंद्र फंदे पर लटक रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजन मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं कर सके। मृतक के भाई विमल ने बताया कि मृतक की एक बेटा है और वह तीन भाई व एक बहन में छोटा था और वह खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें