ललितपुर में युवक ने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह वह डलिया, सूपा का सामान बेचने के लिए ललितपुर आया था और देर शाम को वह घर लौटा। घर में कुछ रिश्तेदार भी आए थे सबसे उसने अच्छे से बात की। रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने कमरे में चला गया और कमरा अंदर से बंद करके फांसी लगा दी।
ललितपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला जिले के बार थाना क्षेत्र के देवरान गांव का हैं जहां देशेपत बरार ने मौत को गले लगा लिया। देशेपत मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह वह डलिया, सूपा का सामान बेचने के लिए ललितपुर आया था और देर शाम को वह घर लौटा। घर में कुछ रिश्तेदार भी आए थे सबसे उसने अच्छे से बात की। रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने कमरे में चला गया और कमरा अंदर से बंद करके फांसी लगा दी।
पत्नी, मां और बहन किचेन में खाना बना रही थीं। उसकी पत्नी जब उसे खाना देने कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था और कई बार आवाजें लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। परिजनों उसके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका तड़प रहा था।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर गांव में ही निजी अस्पताल ले गए जहां उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के पिता भागीरथ ने बताया कि सभी लोग घर में ही थे उसने फांसी किस वजह से लगाई इसकी जानकारी नहीं है। मृतक की दो बेटियां व एक बेटा है