फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इंस्टाग्राम पर युवक ने किया कमेंट... मर जाओ, युवती ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली महरौनी क्षेत्र के एक गांव में युवती ने इंस्टाग्राम पर युवक के कमेंट से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। आननफानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक उनकी 18 वर्षीय बेटी नौ मई को घर पर थी। तभी उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आननफानन उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक युवक उसे परेशान करता था। नौ मई को युवक ने कमेंट किया कि मर जाओ... इससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। 10 मई की रात को युवती की मौत हो गई। युवती ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की थी। उसका एक भाई है। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण का पता चलेगा। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें