फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव तक गांवों को मिलेगी चौबीस घंटे बिजली

Tue, 21 Feb 2017 12:50 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
चुनाव तक गांवों को मिलेगी चौबीस घंटे बिजली - फोटो : demo
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिजली विभाग ने विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया के लिए बिजली व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली है। एक ओर जहां बिजली विभाग हर पोलिंग बूथ तक बिजली पहुंचाने में जुटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर अब पनकी कंट्रोल ने भी चुनाव के एक दिन बाद तक शहर के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों को भी चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर लागू किया है, ताकि चुुनाव प्रक्रिया में व्यवधान न हो।       जनपद में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए बिजली विभाग द्वारा भरपूर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। कई पोलिंग बूथों का बेबकास्टिंग सिस्टम से आनलाइन प्रसारण के लिए भी चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति की आवश्यकता होगी। इसके लिए जहां विभाग द्वारा हर पोलिंग बूथों तक बिजली पहुंचाने की लगभग पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। जनपद में बिजली विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व कटौती का अलग-अलग रोस्टर जारी किया गया था । जिसके तहत शहर करीब तीन माह पूर्व से बिजली कटौती मुक्त रखते हुए चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर लागू किया गया था जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह व शाम दो चरणों में चार घंटे की कटौती कर बीस घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर जारी किया गया था। लेकिन अब पनकी कंट्रोल के आदेश पर विधानसभा चुनाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को भी बिजली कटौती से मुक्त करते हुए चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर लागू किया है। नया रोस्टर पनकी कंट्रोल रूम के आदेश पर लागू कर दिया गया है, जो 24 फरवरी की मध्य रात्रि तक जारी रहेगा। इसकेे बाद पूर्व के रोस्टर के अंतर्गत ही बिजली कटौती का रोस्टर लागू किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें