ललितपुर। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में कार्यरत एक वार्ड आया का पैसे लेने के वायरल वीडियो मामले की जांच को अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी आईं। उन्होंने पीड़ित का बयान लेने के लिए इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया। अब विभाग ने एक पत्र लिखकर 12 मार्च को उपस्थित होने के लिए कहा है।
23 फरवरी को जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती नवजात की देखरेख व डाइपर देने के एवज में पांच सौ रुपये की मांग करने व कुछ पैसे देने का एक वीडियो वायरल हुआ था। प्राचार्य ने जांच बैठा दी थी। इसकी जांच तीन सदस्यीय टीम द्वारा की जा रही है। बुधवार को जांच समिति की अध्यक्ष व संयुक्त निदेशक डॉ. रेखारानी जिला महिला अस्पताल पहुंचीं, लेकिन पीड़ित नहीं आया, उसने बताया कि वह बाहर है। जांच समिति के सदस्य डॉ. डीबी सिंह, डॉ. गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।