फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीन घंटे तक क्लीनिक का ताला तोड़ने की कोशिश करता रहा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। बुधवार की रात अज्ञात चोर ने माताटीला रोड पर चिकित्सक के क्लीनिक में चोरी करने का असफल प्रयास किया। एक चोर ने लगभग तीन घंटे तक चोरी का प्रयास किया लेकिन ताला न टूट पाने के कारण चोर सामान ले जाने में सफल न हो सका। क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर की गतिविधियां कैद हो गईं। क्लीनिक संचालक डॉ. अनुराग बजाज ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने अवगत कराया कि उनकी पत्नी डॉ. रजनी बजाज माताटीला रोड़ पर गोकुल धाम के समीप एक निजी क्लीनिक खोले हुए हैं। बुधवार की शाम पत्नी के साथ झांसी चले गए थे। रात में समय करीब एक बजे चोर दीवार फांद कर अंदर पहुंचे। इसके बाद चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद चोरों ने पानी की मोटर समर्सिबल निकालने का प्रयास किया। चोर बिजली का तार काट कर ले गए। जिस पर उसने मामला दर्ज कर चोरों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें