ललितपुर। किसानों को वितरित करने के लिए आया मसूर का बीज बस्तगुवां में पकड़े जाने के बाद इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
ग्राम बस्तगुवां में बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने 19.12 क्विंटल मसूर से लदी पिकअप पकड़ा था। आशंका जताई थी कि मसूर का बीज बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस के साथ खंड विकास अधिकारी ने वाहन को जब्त कर लिया था। अब इस बीज की जांच के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया है। टीम में उपजिलाधिकारी तालबेहट भूपेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी आरके सोनी को शामिल किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने बताया कि बीज जब्त कर लिया गया है। बीज किस गोदाम से आया, कहां जा रहा था, टीम इसकी जांच करेगी। संवादल