फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अवैध रूप से बनाई गई दुकानों की जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बार (ललितपुर )। कस्बे में विकासखंड कार्यालय परिसर में अवैध रूप से बनी 20 दुकानों की जांच की गई। ये दुकानें बार-बानपुर रोड पर क्षेत्र पंचायत की भूमि पर बिना सरकारी अनुमति के अतिक्रमण कर बनाई गई थीं। ग्रामीणों ने बीते सप्ताह से अवैध निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी और मंडलायुक्त सहित विभिन्न अधिकारियों से शिकायतें की थीं। बृहस्पतिवार को सीडीओ शेषनाथ सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर इन दुकानों की जांच की। उन्होंने दुकानों का नाप-जोख कराने के बाद बताया कि वह जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार रवि, एडीओ हरि ओम निरंजन मौजूद रहे। जांच के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद थे। लेखपाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि विकासखंड की जमीन दो आरजी संख्या में है, जिनके नंबर 1341 एवं 1342 ब्लॉक की जमीन का कुल रकबा 12 एकड़ है जो दुकानें बनाई गई है वह इन्हीं आरजी के अंदर ही बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें