फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टंकी का वाल्व खोल निकाला कबूतर के पंखों वाला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। जल संस्थान ने शनिवार को पानी की टंकी को साफ कराकर उसमें दवा का छिड़काव करा दिया। अब नगरवासियों को नल से साफ पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को टंकी से नलों में आने वाले पानी में कबूतर के पंख निकल रहे थे। जिससे लोगों ने पानी नहीं भरा था। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में पेज दो पर ‘अनदेखी: नल से निकल रहे हैं कबूतर के पंख, कैसे पिएं जल’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस पर चेते महकमा के अधिकारियों के निर्देश पर अवर अभियंता ने पानी की टंकी का वाल्व खोलकर दूषित पानी बाहर निकाला और कर्मचारी को अंदर टंकी में उतारकर पूरी तरह से साफ कराकर दवा डलवा दी। जिससे पानी दूषित न रहे। अब नगर के लोगों को शुद्ध पानी मिल सकेगा।

टंकी का वाल्व खोलकर दूषित पानी बाहर निकाल दिया और टंकी को साफ कराकर शुद्ध पानी भरवाया गया है।-अभिलेष कुमार, अवर अभियंता जल संस्थान पाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें