शहर में पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण करते पुलिस अधीक्षक। स्रोत- विभाग
- फोटो : Archive
ललितपुर। आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा को लेकर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने मंगलवार की रात को शहर के प्रमुख बाजारों में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त किया। उन्होंने सराफा बाजार सहित अन्य मुख्य बाजारों में पहुंचे और व्यापारियों, आमजन और स्थानीय नागरिकों से बातचीत की। उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल की। एसपी ने सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के प्रति आश्वस्त किया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी सहित कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी शामिल रहे। संवाद