फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सड़के जर्जर, 15 दिन में कैसे गड्ढा मुक्त करेंगे

विज्ञापन
मवेशी बाजार की सड़क में गडढे -संवाद - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी ने 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन जनपद की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में हैं। 26 दिन बाद 60 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका है। अब सिर्फ 15 दिन ही बचे हैं, जिसमें खराब सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है।
विज्ञापन

जिले की अधिकांश सड़कें पहले से ही खस्ताहाल में थीं। बारिश में यह सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो र्गइं। अब सड़कें पूरी तरह गड्ढों में ही तब्दील हो गईं हैं। इनमें वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हैं। आएदिन गड्ढों से दुर्घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी ने सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रांतीय लोक निर्माण खंड व निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग को ढाई - ढाई सौ किलोमीटर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करना था। दोनों विभागों ने अभियान चलाकर गड्ढों को भरना शुरू किया। लेकिन 26 दिन बाद भी गड्ढे नहीं भरे जा सके हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रांतीय लोग निर्माण विभाग ने 26 दिनों में सिर्फ 45 फीसदी कार्य किया है। वहीं, निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग ने 65 फीसदी गड्ढे भरने का कार्य ही हो सका है। इस प्रकार कुल 55 फीसदी ही कार्य हो सका है। अब 15 दिन ही शेष हैं, शहर व ग्रामीण क्षेत्र की कई सड़कें पूरी तरह जर्जर हैं। लोक निर्माण विभाग तय समय में इन सड़कों को कैसे गड्ढा मुक्त करेगा।
विज्ञापन

सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा है। अब तक 45 फीसदी से अधिक कार्य हो गया है। जल्द ही लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढे भरे जाएंगे।
- राजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
गड्ढे भरने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक लगभग 65 फीसदी से अधिक गड्ढे भरे जा चुके हैं। 15 नवंबर तक सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।
- दानिश खान, सहायक अभियंता, निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें