फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वाहनों की संख्या के हिसाब से तैयार की जाएगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बल्क ड्रग फार्मा पार्क तक जाने वाले सड़क पर वाहनों के आवागमन की स्थिति जानने के लिए हैदराबाद की एक कंपनी सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर सर्वे करेगी।
जनपद में 1600 करोड़ रुपये की लागत से बल्क ड्रग पार्क बनाने की घोषणा की गई थी। महरौनी अंतर्गत ग्राम सैदपुर में जमीन चिह्नित की गई है। इसे विकसित करने की जिम्मेदारी यूपीसीडा को सौंपी गई है। अब तैयारियां जोरों पर हैं। फार्मा पार्क तक जाने वाली महरौनी से सैदपुर तक की सड़क पर वाहनों के आवागमन की स्थिति जानी जा रही है। हैदराबाद की ऐसीस्टेम कंपनी सर्वे कर रही है। कंपनी महरौनी से सैदपुर के मध्य सड़क पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाएगी और यहां से गुजरने वाले वाहनों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल करेगी। यह भी जानकारी जुटाएगी कि यहां से कितने वाहन गुजरते हैं। इसी अनुसार सड़क को बनाया जाएगा, जिससे सड़क पर जाम न लगे।
विज्ञापन

-
जामनी बांध से लिया जाना है नौ टीएमसी पानी: बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए प्रतिवर्ष करीब नौ टीएमसी पानी की मांग की गई है। विभाग ने जामनी बांध से उक्त पानी देने की मांग की है। सिंचाई विभाग में उच्चाधिकारियों के बीच यह मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन


महरौनी से सैदपुर तक की सड़क पर वाहनों की स्थिति जानने के लिए हैदराबाद की एक कंपनी सर्वे कर रही है। वाहनों की संख्या के हिसाब से सड़क की चौड़ाई रखी जाएगी।
अरुण कुमार, प्रबंधक यूपीसीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें