फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आठ दिन पहले जिस सड़क का लोक निर्माण मंत्री ने लोकार्पण किया, वहां अब हो गए गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने की जांच की मांग
विज्ञापन

फोटो-02,03,04,05(टॉप बाक्स में सभी फोटो प्रकाशित की जा सकती हैं)
अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी। महरौनी में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। महरौनी में आठ दिन पहले जिस सड़क का लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने लोकार्पण किया, वहां अब गड्ढे हो गए हैं। वहीं दूसरी सड़क ऐसी है, जिसके लोकार्पण से पहले वाहन गड्ढों में झूलने लगे हैं। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगाें ने पुल के निर्माण कार्य की जांच की मांग की है।
महरौनी-ललितपुर राजमार्ग और महरौनी से बानपुर मार्ग से गुजरने वाली जामनी नदी पर सेतु निगम ने पिछले साल दो पुल बनाए थे। महरौनी-ललितपुर मार्ग पर इस सड़क का 18 नवंबर को नाराहट आए लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकार्पण किया था, लेकिन आठ दिन बाद ही सड़क में गड्ढे हो गए। सड़क पर गड्ढे होने से वाहनों के पलटने का खतरा बना हुआ है। दोपहिया वाहन चालक तो पुराने पुल से निकलने लगे हैं। इधर, महरौनी-बानपुर सड़क पर बने जामनी नदी के पुतली घाट पर पुल की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस पुल का अभी उद्घाटन ही नहीं हुआ है और दोनों ओर की सड़क ध्वस्त हो गई है। राहगीरों को निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने पुल से निकलना है जोखिम भरा
महरौनी-ललितपुर राजमार्ग पर बने पुराने पुल के आधे से अधिक पिलर पानी में डूब गए हैं। लोगों का कहना है कि पुल के पिलर पानी में डूबने से दीवारें कमजोर हो रही हैं। पुल से दोपहिया वाहनों के अलावा बड़े वाहन भी निकल रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें