फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क आने-जाने में बन रही रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अमृत योजना-2 के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के लिए खोदी जा रही सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी है। मोहल्ला तालाबपुरा से तुवन चौराहा तक सड़क को लगभग पांच फीट की चौड़ाई में खोद दिया गया है। इससे कई स्थानों पर तो चार पहिया वाहन निकल तक नहीं पा रहे हैं। कई बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। वाहनों की निकासी से उड़ती धूल से राहगीरों ही नहीं आस-पास के निवासी भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दस दिन में सड़क को ठीक नहीं किया गया तो मानसून सीजन आने पर पक्के कार्य नहीं हो पाएंगे। ऐसे में सड़क की मरमत के लिए चार माह तक इंतजार करना होगा।
पेयजल आपूर्ति से वंचित व बाधित क्षेत्रों में पानी देने के लिए अमृत योजना-2 के अंतर्गत कार्य चल रहा है। मोहल्ला तालबपुरा स्थित सीतापाठ मंदिर मार्ग से पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जो इलाइट श्मसान घाट परिसर में निर्माणाधीन टंकी व रावतयाना में निर्माणाधीन टंकी के लिए डाली जानी है। वर्तमान में तालाबपुरा से तुवन चौराहा तक पाइप डाली गई है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाए जाने के एक माह बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई। इससे वाहनों की निकासी मुश्किल हो रही है। शनि मंदिर से तालाबपुरा तिराहा तक सड़क को पांच फीट की चौड़ाई में खोद दिया गया है। मार्ग से नाली की गहराई अधिक होने से चालक वाहन नीचे उतारने में कतरा रहे हैं। इससे दिन में कई बार जाम की स्थिति बन रही है। खोदी गई सड़क पर गिट्टी मात्र डाल दी गई है। कई जगह बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

-
दस दिन में न हुई मरम्मत तो बढ़ जाएगी दिक्कत
मानसून सीजन आने में लगभग दस दिन समय शेष है। बारिश शुरू होने पर पक्के कार्यों के निर्माण होने पर रोक लग जाएगी। ऐसे में खोदी गई सड़क की जल्द मरम्मत न की गई तो समस्या हो जाएगी। बारिश में खुदी हुई सड़क में जल भराव हो जाएगा। इससे राहगीर भी सुविधा से नहीं चल सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें