ललितपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक हुई। इसमें जुलाई माह में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रमों को प्रमुख प्राथमिकता जाए। जिससे अभियान को धरातल पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ संचालित किया जा सके। रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राम नरेश सोनी, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. सौरभ सक्सेना, डॉ. एसपी पाठक, अजय बरया, डॉ. अक्षय टड़ैया, संतोष शर्मा, अनिल अंचल, राजेश लिटौरिया आदि मौजूद रहे। ब्यूरो