फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मुधमक्खी के छत्ते को देखकर टला आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घंटाघर पर चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के ठीक ऊपर मधुमक्खी का छाता दिखाई दे रहा है। साथ ही उसमें यह दर्शाया जा रहा है कि प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इस मधुमक्खी के हमले डर से चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर मूर्ति पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। हालांकि जनपद भ्रमण कार्यक्रम में मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम शामिल नहीं था, लेकिन इस खबर को देवगढ़ में मधुमक्खी के हमले से आहत हुए अधिकारियों की घटना को जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार ने बताया कि प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में माल्यार्पण शामिल नहीं था। लेकिन चंद्रशेखर आजाद की जयंती देखते हुए मूर्ति स्थल का निरीक्षण कराया गया था। बाद में वहां पर जाने का कोई कार्यक्रम नहीं बना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें