संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महाकुंभ से लाए गए अमृत जल कलश की स्थापना और पूजा-अर्चना शुक्रवार को जिला कारागार में की गई।
अमृत कलश के गंगाजल को बैरक नंबर चार में बने हौद में भरे पानी में मिलाया गया। इसके बाद जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों नेअमृत जल कलश के उक्त जल से स्नान किया। गंगाजल से स्नान करने के बाद बंदियों में काफी खुशी थी। स्नान के बाद उन्होंने पूजन-अर्चन किया।
प्रभारी जेल अधीक्षक जीवन सिंह ने बताया कि महाकुंभ कलश कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को महाकुंभ का पुण्य लाभ दिलाना है।ा