ललितपुर। 33 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट आने से गल्लामंडी उपकेंद्र के फीडर चार व पांच की विद्युत आपूर्ति मंगलवार शाम करीब 7.45 बजे बाधित हो गई। जानकारी पर विभागीय कर्मियों की टीम ने लाइन में फाल्ट को सही किया और रात करीब पौने नौ बजे सप्लाई बहाल हो गई। इसके चलते पिसनारी, चंडी मंदिर व नेहरू नगर के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूरो