ललितपुर। आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी के सानिध्य में सिद्ध चक्र महामंडल विधान संपन्न होने के बाद ज्ञानचंद व संतोष
इमलिया के संयोजन में सैकड़ों इंद्र व इंद्राणी विशेष वाहनों द्वारा आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के दर्शन करने सागर जिले के ग्राम गढ़ाकोटा गए।
जहां, श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। व्यवस्था में नरेंद्र कड़ंकी, सतीश चंद नजा, अभिषेक मुच्छाल, वैभव जैन आदि का योगदान रहा।