फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्ची को लेकर ससुरालीजनों के सामने मिन्नते करते-करते बेसुध हुई नर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पांच दिन बाद भी छह माह की पुत्री के न मिलने पर नर्स मां कोतवाली सदर में अपने ससुरालीजनों के समक्ष मिन्नतें करते-करते बेसुध हो गई।
जिला महिला अस्पताल में तैनात नर्स पूजा मिश्रा का पति सुशील नौ अप्रैल की सुबह उसके सरकारी आवास में पहुंचा और सास उमलेश रानी से मारपीट कर अपनी छह माह की पुत्री नीति मिश्रा को उठा ले गया था। एसपी ने एसओजी, सर्विलांस को बच्ची व आरोपी की तलाश में लगाया था, लेकिन पांच दिन गुजरने के बाद भी मासूम और आरोपी का पता नहीं चला। रविवार को पूजा मिश्रा को जानकारी हुई कि कोतवाली सदर में आरोपी सुशील की मां व अन्य परिजन मौजूद हैं तो वह कोतवाली पहुंची और अपनी सास व अन्य परिजनों से पुत्री को सकुशल बरामद करवाने की विनती करने लगी। इस दौरान वह रोते-रोते बेसुध हो गई। कोतवाली स्टाफ ने पूजा को संभाला और जल्द बच्ची के मिल जाने का भरोसा दिया।

श्री गुरु रविदास जागृति सभा आनंदपुर जलबेड़ा के सदस्य जानकारी देते हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें