फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आने की खबर से शहरवासियों को राहत

Wed, 09 Nov 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
akhilesh yadav - फोटो : demo
विज्ञापन
 सूबे के मुखिया की जनपद आने की खबर शहरवासियों को लिए काफी राहत भरी साबित हुई है। शहर की खस्ता हाल हो चुकी सड़कों के सुधार के लिए स्थानीय लोग व विभिन्न संगठन लंबे समय से मांग कर रहे थे, जिनपर कोई अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनपद आने की खबर से जनपद के अधिकारियों व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की नींद खुल गई है और उन्होंने आका के भय से सड़कों पर हो चुके बड़े-बड़े गड्ढों को कोलतार व गिट्टी से भरना शुरू कर दिया है। शहर के तीनों छोर रेलवे स्टेशन से झांसी हाईवे व सागर हाइवे को मिलने वाले करीब आठ किलोमीटर की सड़क जो शहर का मुख्य मार्ग है। यह मार्ग बरसात शुरू होने से पहले ही खस्ता हालत में हो चुका था, बरसात के दौरान लगभग पूरी सड़क उखड़ कर बड़े-बड़े गड्ढों में तबदील हो गई थी। बरसात खत्म होने के बाद से करीब डेढ़ महीने से स्थानीय लोगों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन जनता की समस्या की ओर अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। 15 नवंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास रथ यात्रा जनपद में आने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर पूरा जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और अपनी खामियों को छुपाने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें