मड़ावरा। शुक्रवार शाम क्षितिज पर चांद नजारा आने से प्रारंभ हुए हिजरी संवत के रबीउल अव्वल माह की शुरुआत हो गई। इस माह की बारह तारीख को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद की पैदाइश हुई थी। जिसके चलते बाद नमाज कस्बे की मस्जिदों में आका की आमद के मुबारक महीने की शुरुआत होने की खुशी में हजरत मोहम्मद की शान में नगमे और सलाम पेश किया गया। कस्बे की सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद और जामा मस्जिद में सभी नमाजियों ने एक दूसरे को आका की विलादत की मुबारकबाद दी। इस दौरान पेश इमाम मोहम्मद आसिफ रजा, हाजी नत्थूखां, मोहम्मद अहमद, मुन्ना खां, फरियाद शाह, वाहिद राईन आदि मौजूद रहे। संवाद