फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गल्ला व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालने वाले बदमाश अब भी बेसुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गल्ला व्यापारी सुखनंदन सैनी व उसके पुत्र की आंखों में मिर्च डालने वाले बाइक सवार दोनों बदमाश दो दिन गुजर जाने के बाद भी बेसुराग हैं। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओजी सहित चार टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

18 मार्च की शाम को ग्राम मसौरा बैरियर के पास हाईवे किनारे स्थित गल्ला की दुकान पर बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने गल्ला व्यापारी व उसके पुत्र की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मारपीट की थी। गल्ला व्यापारी ने मिर्च पाउडर आंखों में जाने के बाद भी एक बदमाश को पकड़ लिया था, लेकिन बदमाश किसी प्रकार छूटकर वहां से भाग गए थे। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर एसओजी सहित चार टीमें गठित की थीं। टीमों ने हाईवे किनारे स्थित दुकानों, होटल व ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन पुलिस की टीमें बाइक सवार दोनों बदमाशों को पकड़ना तो दूर उनका सुराग भी नहीं लगा पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें