फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पारा 44 डिग्री के पार...अस्पताल में मरीजों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रविवार को पारा एक डिग्री और बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, आम आदमी से लेकर पशु-पक्षी तक बेहाल नजर आए। सुबह से ही चल रहे लू के थपेड़ों से बचने के लिए राहगीर चेहरा ढक कर निकले। गर्मी बढ़ने से जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त, बुखार व हीट वेव के मरीजों की कतार लगी है। रविवार को भर्ती 119 मरीजों का जहां उपचार चल रहा था, वहीं शनिवार को आए 900 मरीजों में 560 लोग मौसम की मार से पीड़ित बताए गए।
सूर्य की तपिश इस कदर है कि सुबह आठ बजते ही तेज धूप परेशान करने लगती है। 11 बजते-बजते पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर एक बजे 44 डिग्री होने से सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा। गर्मी बढ़ने से मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार महिला एवं सर्जिकल वार्ड में आठ मरीज, पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट में सभी 66 बेड फुल हैं। जनरल वार्ड में 45 बेड पर 40 मरीज और पुरुष वार्ड में 27 बेड पर पांच मरीज बुखार, उल्टी, पेट दर्द, दस्त के साथ ही हीटवेव के भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि प्रतिदिन अस्पताल में 850 से 900 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं, इसमें 60 फीसदी मरीज गर्मी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि बच्चों को धूप से बचाएं। अधिक मात्रा में पानी पिलाएं। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनाएं, जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें