फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस का मानवीय चेहरा, एसपी बोले-अम्मा पहले कुछ खा लो, फिर बताना परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार की दोपहर को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक कार्यालय में बैठकर जन सुनवाई कर रहे थे। तभी बुजुर्ग महिला जिनकी उम्र करीब 80-85 साल की थी और उनका शरीर कांप रहा था। इस उम्र में एसपी कार्यालय तक आने की वजह एसपी ने जाननी चाही तो बुजुर्ग महिला रोने लगी और बताया कि वह कोतवाली सदर अंतर्गत शहर के मोहल्ला घुसयाना निवासी है। बुजुर्ग महिला भूखी लग रही थी। खाना को लेकर पूछा तो बताया कि वह स्वयं खाना बनाती है। लेकिन तीन दिन से कुछ नहीं खाया। यह सुनकर एसपी ने तत्काल पानी व बिस्कुट मंगाया और कहा कि वह पहले कुछ खा लो। शिकायत बाद में सुनेंगे। बुजुर्ग महिला ने बिस्कुट खाए, चाय पी और मिठाई खाई। इस उम्र में खाना बनाने को लेकर एसपी ने तत्काल प्रतिसार निरीक्षक को फोन किया और उन्हें बुजुर्ग महिला के घर प्रतिदिन पुलिस लाइन की मैस से खाना पहुंचाने के निर्देश दिए। बुजुर्ग महिला अपने नाती की शिकायत की और कहा कि वह उसके पुश्तैनी मकान से बाहर निकालना चाहता है और पिछले तीन चार दिन से घर आकर गाली गलौज और मारपीट कर रहा है। इस पर एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने वृद्धा को हर सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें