फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बमुश्किल इशारों में खुद से दरिंदगी बयां कर पाई थी दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जखौरा क्षेत्र के एक गांव में रविवार को दस वर्षीय दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस ने आरेापी की तलाश के लिए सात टीमें गठित की हैं। वहीं, पीड़िता की हालत में अब सुधार है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।
पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि उनकी दस साल की दिव्यांग बेटी रविवार को घर पर अकेली थी। शाम को जब दोनों मजदूरी से लौटकर घर आए तो उनकी बेटी लहूलुहान अवस्था में मिली थी। बच्ची बमुश्किल से इशारों में माता-पिता को दुष्कर्म की बात समझा पाई। पीड़िता का पिता थाना जखौरा पहुंचा और घटना के बारे में पुलिस को बताया। पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। वहीं, घटना के खुलासे के लिए एसपी ने सात टीमें बनाई हैं। जिलास्तर की तीन और थाना जखौरा स्तर की चार टीमें है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को घर पर अकेला छोड़ने में डर रहे ग्रामीण दिव्यांग से दुष्कर्म की घटना के बाद गांव के लोग सकते में हैं। ग्रामीण अब बच्चों को घर पर अकेला छोड़ने में भी डर रहे हैं।वहीं, ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें