फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मां काली के जयकारों से गुंजायमान हुआ देवी पांडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बानपुर। धर्मनगरी बानपुर के बगवार मोहल्ला में आदिशक्ति मां काली की भव्य झांकी विराजमान की गई है। यह झांकी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सनातन परंपरा और पूर्ण विधि-विधान के साथ स्थापित हुई। माता रानी के दरबार सजते ही पूरा क्षेत्र ''जय मां काली'' के जयकारों से गूंज उठा। दिव्य रूप में दर्शन दे रहीं मां काली की प्रतिमा के सामने सुबह-शाम महाआरती हो रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाआरती में पहुंचकर धर्म लाभ उठा रहे हैं। पंडाल को आकर्षक रोशनी और मनमोहक पुष्प सज्जा से सजाया गया है। आकर्षक रोशनी और मनमोहक पुष्प सज्जा से सजे पंडाल में पूरे दिन भक्ति का अनूठा माहौल बना हुआ है। इससे हर कोई भक्ति रस में सराबोर नज़र आ रहा है। इस दौरान अशोक बगवार, अनिकेत खटीक, दिलीप खटीक, अर्जुन खटीक, रामसेवक खटीक, धन्नू खटीक, देव खटीक और अभिषेक खटीक आदि शामिल रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें