फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहर में बनेगी पहली हेरिटेज सड़क, जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। महानगर की पहली हेरिटेज सड़क का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। पहले फेज में डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण छह करोड़ से कराया जाएगा। इस सड़क पर अंडरग्राउंड तार होंगे।
हेरिटेज सड़क के लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। ढाई किलोमीटर लंबी हेरिटेज सड़क बननी है। हालांकि, पहले चरण में जेडीए करीब डेढ़ किलोमीटर की हेरिटेज सड़क बनवाएगा। ये सड़क एसपीआई इंटर कॉलेज के सामने झलकारीबाई तिराहा से राजकीय संग्रहालय, दीनदयाल सभागार होते हुए रानी लक्ष्मीबाई किला से मिनर्वा चौराहा तक बनेगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण में यहां होगा काम
पहले फेज का काम पूरा होने के बाद जेडीए मिनर्वा चौराहा से रानी महल, सिंधी तिराहा, महिला अस्पताल के सामने से लेकर वापस मिनर्वा चौराहा तक करीब एक किलोमीटर लंबी हेरिटेज सड़क दूसरे फेज में बनाएगा। इसके लिए अगल से टेंडर प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन..
हेरिटेज सड़क के फेज-1 के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब अंडर ग्राउंड केबल डालने के लिए बिजली विभाग को सुपर विजन के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही सड़क का काम शुरू हो जाएगा। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें